कैसे निर्धारित करे कि घरों मे कितने किलोवॉट (kW) का सोलर पैनल लगवाए!
कैसे निर्धारित करे कि घरों मे कितने किलोवॉट (kW) का सोलर पैनल लगवाए!
Rooftop Solar Panels आज के समय मे बहुत ही आवश्यक हो गया है। क्योंकि समय दर समय बिजली का बिल आसमान को छू रहा है। ऐसे मे घरों के मालिकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है और उन्हे कहीं न कहीं यह आभास भी हो रहा है,
कि बिजली का बिल इतना ज्यादा होने से वह अपनी दैनिक जरूरतों मे कटौती करके बिजली बिल जमा कर रहे है और इस बिजली बिल को कम करने यूं कहे की बिजली बिल को बचाने के लिए अपने-अपने घरों पर Rooftop Solar Panel लगवा रहे है।
उन्हे इस प्रकिया मे भारत सरकार से भी मदद मिल रहा है। क्योंकि भारत सरकार ने इस योजना को बढ़ाने के लिए PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana अभियान चलाया है इस अभियान के तहत ग्राहको को भारत सरकार सब्सिडी भी प्रदान कर रही है
जिससे सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके और साथ ही साथ पर्यावरण को हो रहे नुकसान से भी बचाया जा सके। यह एक हरित स्वच्छ और किफायती ऊर्जा स्त्रोत है जो कार्बन उत्सर्जन को कम करता है।
अब ऐसे मे सवाल उठता है कि अपने घरों मे कितने किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाये जो घर के लिए उपयुक्त हो?
जैसा कि आज के समय मे सभी घरों मे पंखा, बल्ब, कूलर, मोटर, फ्रिज, टेलीविजन, केबल बॉक्स, इस्त्री, इत्यादि का होना साधारण हो गया है।
आमतौर पर सर्दियो के मौसम मे कुछ घरों मे गीजर, रूम हीटर जैसे उपकरणों को लोग प्राथमिकता देते है वहीं गर्मियों के मौसम मे वातानुकूलक नहीं तो पंखा और कूलर का होना सामान्य हो गया है।
इन सभी उपकरणों के बावजूद लोग अपने जीवन को सुखमय और आरामदायक बनाने के लिए वाशिंग मशीन, फूड इंडक्शन, इलेक्ट्रिक ओवन जैसे उपकरणों का भी प्रयोग कर रहे है।
ऐसे मे इन सभी उपकरणों को चलाना जितना आवश्यक है उससे कहीं ज्यादा बिजली बिल को कम करना भी है।
इन उपकरणों के माध्यम से जानते है कि घरों में कितने किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाए।
यह उपकरण आज के समय मे सभी के घरों मे उपलब्ध होगा। आइए हम एक एक करके जानते है कि यह उपकरण कितनी बिजली खपत करता है।
पंखा:- घरों मे पंखा लगाना हर व्यक्ति के जीवन को आरामदायक बनाता है गर्मी के मौसम मे तो पंखे का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है वही सर्दियों मे कम। पंखा हवा को संचारित करके रूम के तापमान को नियंत्रित करता है यह एक ऊर्जा उपभोक्ता है।
आइए जानते है कि एक सामान्य पंखा कितनी बिजली खपत करता है।
अगर 75w का एक पंखा पूरे दिन चलता है तो 75w × 24h = 1.8 kWh यानी 1.8 यूनिट बिजली की खपत करेगा।
बल्ब:- बल्ब तो सभी के घरों मे होता है जो प्रकाश को प्रसारित करता है और अंधेरे को दूर करता है यह LED, CFL, Induction, Halogen etc. प्रकार के होते है।
यदि आप 10w का बल्ब पूरे दिन जलाते है तो 10w × 24 = 0.24 kWh यानी 0.24 यूनिट बिजली खपत होगी।
कूलर:- कूलर यह एक ऐसा उपकरण है जो गर्मी के मौसम मे पानी के प्रयोग से वातावरण को ठंडा बनाने का कार्य करता है और हवा मे नमी को बढ़ाकर आरामदायक बनाता है।
सामान्यतः घरों मे 200w का कूलर 24h चलता है तो वह 200w × 24h = 4.8 kWh यानी 4.8 यूनिट बिजली की खपत करेगा।
वाटर मोटर:- यह घरों मे लगे पानी टैंक को भरने तथा पानी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए प्रयोग मे लिया जाता है।
सामान्यतः 1HP का मोटर जिसकी पॉवर रेटिंग 750w है अगर 10 धंटे चलता है तो 750w × 10h = 7.5 kWh यानी 7.5 यूनिट बिजली खपत करेगा।
वातानुकूलक:- यह कमरों या घरों के तापमान और आर्द्रता को नियंत्रित करके सुखमय और ठंडक प्रदान करता है यह आमतौर पर गर्मियो के मौसम मे प्रयोग किया जाता है। AC, बिजली की खपत उसके टन पर निर्भर करता है।
अगर 1 टन का ACजिसकी पॉवर रेटिंग 1500w है और इसे 4h चलाया जाए तो 1500w × 4h = 6 kWh यानी 6 यूनिट बिजली खपत करेगा।
रूम हीटर:- यह AC के बिल्कुल विपरीत है यह कमरों और घरों के तापमान को बढ़ाने का काम करता है जिससे वातावरण को आरामदायक बना सके इसका प्रयोग सर्दियो के मौसम मे ज्यादा होता है।
अगर 1000w का रूम हीटर 24h चलता है तो 1000w × 24h = 24 kWh यानी 24 यूनिट बिजली का खपत करता है।
फ्रिज:- यह एक इलेक्ट्रिक उपकरण है जो गर्मी को अवशोषित करके चीजों को ठंडा करता है। इसका प्रयोग भोजन, पेय पदार्थ, सब्जियाँ और फलों जैसी सामग्रियों को खराब होने से बचाता है जिसे हम लम्बे समय तक प्रयोग कर सकते है।
अगर हम 200w का सामान्य रेफ्रिजरेटर को 24h तक चालू रखते है तो 200w × 24h =4.8 kWh यानी 4.8 यूनिट बिजली खपत करता है।
वाशिंग मशीन:- यह हर घरों मे कपड़े को धुलने और सुखाने के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है जो व्यक्ति के जीवन के कार्यो को आसान बनाता है।
चलो जानते है कि अगर एक वाशिंग मशीन हफ्ते मे 2 बार और 2 धंटे के चलाते है तो कितनी बिजली खपत करता है। सामान्यतः हम 500w का वाशिंग मशीन से गणना करते है।
500w × 4h = 2 kWh यानी 2 यूनिट बिजली खपत करेगा।
इलेक्ट्रिक ओवन:- यह उपकरण घरों मे भोजन पकाने, भूनने, और सेकने के लिए प्रयोग मे लिया जाता है आमतौर पर अगर हम 2000w का इलेक्ट्रिक ओवन 3 Hour के लिए प्रयोग करते है तो यह
2000w × 3h = 6 kWh यानी 6 यूनिट बिजली खपत करता है।
फूड इंडक्शन:- यह उपकरण खाना पकाने के कार्यो मे इस्तेमाल होता है इसके प्रयोग से घरों मे बिजली का बिल बढ़ जाता है लेकिन हाउस वाइफ को खाना बनाने मे आरामदायक साबित होता है।
अगर हम 2000w का फूड इंडक्शन 3h के लिए प्रयोग मे लेते है तो कुल बिजली खपत 2000w × 3h = 6kWh यानी 6 यूनिट होती है।
गीजर:- गीजर जिसे हम वाटर हीटर के नाम से भी जानते है यह प्रायः ठंड स्थानो और सर्दियों मे प्रयोग किया जाता है और ठंडे ठंडे वातावरण मे गर्म पानी से नहाने पर आनंद ही आनंद प्राप्त होता है इस आनंद को प्राप्त करने मे कितनी बिजली खपत होती है आइए जानते है।
अगर हम 2000w पावर रेटिंग का गीजर प्रति दिन 1h के लिए प्रयोग करते है तो यह 2000w × 1h = 2 kWh यानी 2 यूनिट बिजली खपत होती है।
टेलीविजन & केबल बॉक्स:- आज के समय मे टेलीविजन मनोरंजन का अच्छा स्त्रोत बन गया है जब भी लोग भोर होते है तो जानकारी या मनोरंजन के लिए टेलीविजन का सहारा लेते है और टेलीविजन को सिग्नल प्रदान करने का कार्य केबल बॉक्स करता है।
अगर हम 100w की टीवी और 30w का केबल बॉक्स दिन मे 4h के लिए प्रयोग मे लेते है तो (100w × 4h) + (30w × 4h) =(0.4 + 0.12) kWh यानी 0.52 यूनिट बिजली खपत करेगा।
बिजली खपत की गणना करने का सूत्र:-
ऊर्जा (kWh) = शक्ति (वाट) × समय (घंटे) / 1000
अब आप आसानी से अपने घरों मे होने वाली बिजली खपत को देखकर कितने किलोवॉट का Rooftop Solar Panel लगवाना चाहिए यह निर्णय स्वयं ले सकते है।

Comments
Post a Comment